Instagram TV Reels: अब टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे Instagram Reels

अब टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे Instagram Reels
प्रतिक्रियाएँ
Aryan Malhotra

Aryan Malhotra

4 घंटे पहले

Digital India ka sapna aur karib aa raha hai.

Anjali Patil

Anjali Patil

5 घंटे पहले

Artificial Intelligence ab aur tezi se aage badh raha hai.

Anjali Patil

Anjali Patil

6 घंटे पहले

Yeh innovation aam logon ke bahut kaam aayega.

Kavya Mishra

Kavya Mishra

7 घंटे पहले

Naye zamane ki nai technology — sab samjhein, sab apnayein.

Yash Kulkarni

Yash Kulkarni

9 घंटे पहले

Naye zamane ki nai technology — sab samjhein, sab apnayein.

Nidhi kumari

Nidhi kumari

10 घंटे पहले

Technology ki yeh khabar future badal sakti hai!

Rohan Desai

Rohan Desai

11 घंटे पहले

Naye zamane ki nai technology — sab samjhein, sab apnayein.

Anil Sen

Anil Sen

12 घंटे पहले

Tech world mein itna bada change aane wala hai.

Comments • Reactions • Feedback

मोबाइल नहीं, अब टीवी पर देख सकेंगे Instagram Reels

Instagram पर Reels देखते समय कई बार मन करता है कि इन मजेदार वीडियो को परिवार और दोस्तों के साथ बड़ी स्क्रीन पर देखा जाए। अब भारत में यह सुविधा जल्द मिलने वाली है। Meta भारत में Instagram for TV फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स अपने टीवी पर Instagram Reels देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इस फीचर का मकसद लोगों को मोबाइल की छोटी स्क्रीन के बजाय बड़ी स्क्रीन पर एक साथ वीडियो देखने का अनुभव देना है।

Meta ने नए फीचर की दी जानकारी

Meta ने 27 नवंबर को मुंबई में आयोजित अपने सालाना क्रिएटर इवेंट House of Instagram के दौरान इस फीचर की जानकारी दी। Instagram for TV के जरिए यूजर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के वीडियो देख सकेंगे। इसके अलावा Reels और Stories भी टीवी पर उपलब्ध होंगी। इससे घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर अपनी पसंद का कंटेंट बड़ी स्क्रीन पर देख पाएंगे।

भारत में कब लॉन्च होगा Instagram for TV?

Meta के मुताबिक, Instagram for TV आने वाले कुछ दिनों में भारत में उपलब्ध हो जाएगा। यह Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV जैसे सपोर्टेड डिवाइस पर काम करेगा। यूजर्स अपने टीवी पर Instagram ऐप इंस्टॉल करके अकाउंट से लॉगिन कर सकेंगे। इसमें एक साथ पांच Instagram अकाउंट जोड़े जा सकेंगे, जिससे परिवार के अलग-अलग सदस्य अपने पसंदीदा कंटेंट देख पाएंगे। अगर कोई यूजर अपना निजी Instagram अकाउंट टीवी पर इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो वह केवल टीवी पर वीडियो देखने के लिए अलग अकाउंट भी बना सकता है।

रिमोट से बदल सकेंगे Reels और देख पाएंगे चैनल

टीवी पर Instagram चलाने का तरीका मोबाइल से थोड़ा अलग होगा। यहां Reels अपने आप एक के बाद एक चलती रहेंगी। यूजर्स को हर वीडियो के लिए बार-बार स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी। टीवी के रिमोट से वीडियो देखे और बदले जा सकेंगे। Instagram अलग-अलग चैनल भी उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इन चैनलों पर यूजर्स की पसंद, लोकप्रिय वीडियो और उनके फॉलो किए जाने वाले अकाउंट के आधार पर Reels दिखाई जाएंगी। इसके अलावा क्रिएटर्स की प्रोफाइल, Stories, फोटो और कैरोसेल पोस्ट भी देखे जा सकेंगे। टीवी पर हॉरिजॉन्टल फॉर्मेट वाली Reels का भी सपोर्ट मिलेगा।

फोन से भी टीवी पर कास्ट कर सकेंगे वीडियो

अगर किसी यूजर को फोन पर कोई वीडियो पसंद आता है, तो वह उसे सीधे टीवी पर चला सकता है। इसके लिए फोन और टीवी का एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी होगा। इसके बाद Instagram में कास्ट ऑप्शन चुनकर वीडियो टीवी पर भेजा जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा इस्तेमाल किए जा रहे डिवाइस के हिसाब से अलग हो सकती है।

बच्चों की सुरक्षा के लिए भी खास इंतजाम

Meta ने Instagram for TV में बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा है। टीवी पर दिखाई जाने वाली Reels के लिए कंपनी का 13+ Content Ratings सिस्टम लागू होगा। इसके साथ Teen Accounts के लिए पहले से मौजूद सुरक्षा नियम भी टीवी पर लागू रहेंगे। खास बात यह है कि टीवी पर Instagram देखने का समय भी बच्चों की कुल स्क्रीन टाइम लिमिट में जोड़ा जाएगा। स्क्रीन टाइम की सीमा पूरी होने या उसके करीब पहुंचने पर बच्चों को रिमाइंडर भी मिलेंगे।

प्रतिक्रियाएँ
Aryan Malhotra

Aryan Malhotra

4 घंटे पहले

Digital India ka sapna aur karib aa raha hai.

Anjali Patil

Anjali Patil

5 घंटे पहले

Artificial Intelligence ab aur tezi se aage badh raha hai.

Anjali Patil

Anjali Patil

6 घंटे पहले

Yeh innovation aam logon ke bahut kaam aayega.

Kavya Mishra

Kavya Mishra

7 घंटे पहले

Naye zamane ki nai technology — sab samjhein, sab apnayein.

Yash Kulkarni

Yash Kulkarni

9 घंटे पहले

Naye zamane ki nai technology — sab samjhein, sab apnayein.

Nidhi kumari

Nidhi kumari

10 घंटे पहले

Technology ki yeh khabar future badal sakti hai!

Rohan Desai

Rohan Desai

11 घंटे पहले

Naye zamane ki nai technology — sab samjhein, sab apnayein.

Anil Sen

Anil Sen

12 घंटे पहले

Tech world mein itna bada change aane wala hai.

Comments • Reactions • Feedback