Logitech Smart Mouse: Logitech MX Master 4 Creator Edition भारत में लॉन्च

Logitech MX Master 4 Creator Edition भारत में लॉन्च
प्रतिक्रियाएँ
Pooja Reddy

Pooja Reddy

0 सेकंड पहले

Yeh app/gadget sach mein game changer sabit hoga.

Vaishali shinde

Vaishali shinde

0 सेकंड पहले

Naye zamane ki nai technology — sab samjhein, sab apnayein.

Reyansh Joshi

Reyansh Joshi

0 सेकंड पहले

Cyber security ka yeh mudda bahut serious hai.

Anika Rajput

Anika Rajput

0 सेकंड पहले

Technology ke is new era mein India aage hai.

Monika Das

Monika Das

1 घंटे पहले

Technology ke is new era mein India aage hai.

Comments • Reactions • Feedback

Logitech का नया माउस लॉन्च

Logitech ने भारतीय बाजार में अपना नया MX Master 4 Creator Edition माउस लॉन्च कर दिया है. यह एक लिमिटेड एडिशन माउस है, जिसे खास तौर पर फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग, डिजाइनिंग और AI टूल्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसका डिजाइन आम माउस से काफी अलग है. इसमें कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स अपने रोजमर्रा के काम जल्दी और आसानी से कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसके बटन और कंट्रोल को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है.

भारत में कितनी है कीमत?

भारत में Logitech MX Master 4 Creator Edition की MRP 20,699 रुपये रखी गई है. हालांकि, फिलहाल यह Amazon और Flipkart पर 12,995 रुपये में लिस्टेड है. यानी ग्राहकों को इसकी MRP के मुकाबले 7,704 रुपये कम खर्च करने होंगे. यह लिमिटेड एडिशन माउस है, इसलिए दोनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्टॉक उपलब्ध रहने तक ही खरीदा जा सकेगा.

आर्टबोर्ड से इंस्पायर्ड है डिजाइन

Logitech ने इस माउस का डिजाइन क्रिएटिव स्टूडियो में इस्तेमाल होने वाले आर्टबोर्ड से इंस्पायर होकर तैयार किया है. इसकी बॉडी पर अलग-अलग तरह की लाइनें, कलर कैलिब्रेशन बैंड और निशान बनाए गए हैं. ये डिजाइनिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले टूल्स जैसे दिखाई देते हैं. इसके अलावा, माउस पर कुछ खास तारीखों से जुड़े टाइमस्टैम्प भी दिए गए हैं. इनमें वर्ल्ड डिजाइन डे, वर्ल्ड फोटोग्राफी डे और वर्ल्ड क्रिएटिविटी डे शामिल हैं.

Haptic Feedback से मिलेगी वाइब्रेशन

इस माउस में Haptic Sense Panel दिया गया है, जो कुछ खास काम करने, शॉर्टकट इस्तेमाल करने या नोटिफिकेशन आने पर हल्का वाइब्रेशन महसूस कराता है. यूजर्स इस फीडबैक को अपनी पसंद के हिसाब से बदल सकते हैं. इससे अलग-अलग गतिविधियों के दौरान बिना स्क्रीन पर ज्यादा ध्यान दिए भी संकेत मिल सकते हैं.

Actions Ring से आसान होंगे काम

इसमें Actions Ring बटन भी मिलता है. इसे दबाने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर एक मेन्यू खुलता है, जिसमें अलग-अलग ऐप्स के शॉर्टकट, फिल्टर और एडिटिंग टूल्स मिलते हैं. इससे बार-बार अलग-अलग मेन्यू खोलने की जरूरत कम हो सकती है और यूजर्स अपने काम तेजी से कर सकते हैं.

एक सेकंड में 1000 लाइन तक स्क्रॉल

Logitech MX Master 4 Creator Edition में MagSpeed स्क्रॉल व्हील दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इसकी मदद से एक सेकंड में 1000 लाइन तक स्क्रॉल किया जा सकता है. यह बेहद छोटे स्तर पर भी सटीक स्क्रॉलिंग करने में सक्षम है. Logitech का दावा है कि यह उसका अब तक का सबसे तेज, शांत और सटीक स्क्रॉलिंग सिस्टम है.

Bluetooth और USB Type-C कनेक्टिविटी

यह माउस Bluetooth और USB Type-C रिसीवर के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है. कंपनी ने इसमें नई रेडियो चिप और बेहतर एंटीना दिया है. Logitech का दावा है कि इससे पिछले मॉडल के मुकाबले कनेक्टिविटी परफॉर्मेंस दोगुनी हो गई है.

मिलते हैं सात बटन और खास स्क्रॉल व्हील

माउस में कुल सात बटन दिए गए हैं. इसके अलावा, अंगूठे से चलाने के लिए अलग स्क्रॉल व्हील भी मिलता है. इसका डिजाइन हाथ में आराम से फिट होने के हिसाब से तैयार किया गया है. ये फीचर्स लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं.

क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी विकल्प

Logitech MX Master 4 Creator Edition खास तौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और AI टूल्स के साथ काम करते हैं. Haptic Feedback, Actions Ring और MagSpeed स्क्रॉल व्हील जैसे फीचर्स इसे सामान्य माउस से अलग बनाते हैं. भारत में 12,995 रुपये की ऑनलाइन कीमत पर यह क्रिएटिव काम करने वाले यूजर्स के लिए एक नया विकल्प बन सकता है.

प्रतिक्रियाएँ
Pooja Reddy

Pooja Reddy

0 सेकंड पहले

Yeh app/gadget sach mein game changer sabit hoga.

Vaishali shinde

Vaishali shinde

0 सेकंड पहले

Naye zamane ki nai technology — sab samjhein, sab apnayein.

Reyansh Joshi

Reyansh Joshi

0 सेकंड पहले

Cyber security ka yeh mudda bahut serious hai.

Anika Rajput

Anika Rajput

0 सेकंड पहले

Technology ke is new era mein India aage hai.

Monika Das

Monika Das

1 घंटे पहले

Technology ke is new era mein India aage hai.

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...