Redmi M100 Pro Launched: Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi M100 Pro 5G स्मार्टफोन

Xiaomi ने लॉन्च किया Redmi M100 Pro 5G स्मार्टफोन
प्रतिक्रियाएँ
Priya Iyer

Priya Iyer

0 सेकंड पहले

Artificial Intelligence ab aur tezi se aage badh raha hai.

Ayaan Khan

Ayaan Khan

0 सेकंड पहले

Technology ki yeh khabar future badal sakti hai!

Anil Sen

Anil Sen

0 सेकंड पहले

Technology ke is new era mein India aage hai.

Pooja Reddy

Pooja Reddy

0 सेकंड पहले

Is research se bahut logon ko faayda hoga.

Comments • Reactions • Feedback

Xiaomi ने अपनी Redmi M-सीरीज में नया स्मार्टफोन Redmi M100 Pro लॉन्च किया है। कंपनी ने इस मिड-रेंज डिवाइस को फिलहाल चीन में पेश किया है। नया फोन Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हो गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर दिया गया है।

इसके अलावा फोन में 120Hz तक के रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और 5500mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला रियर कैमरा भी दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और इसके प्रमुख फीचर्स।

Redmi M100 Pro की कीमत
Redmi M100 Pro को चीन में 2,499 युआन यानी लगभग 36 हजार रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस कीमत में फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। डिवाइस को ब्लैक, व्हाइट, सायन और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। पर्पल वेरिएंट में लेदर जैसी फिनिश दी गई है।

फिलहाल कंपनी ने भारत समेत अन्य ग्लोबल बाजारों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन चीन तक ही सीमित रह सकता है। हार्डवेयर के लिहाज से Redmi M100 Pro के स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल बाजार में उपलब्ध Redmi Note 14 Pro से काफी मिलते-जुलते हैं। इसलिए इसे Redmi Note सीरीज के रीब्रांडेड मॉडल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Redmi M100 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi M100 Pro में 6.67 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन HyperOS पर काम करता है।

Redmi M100 Pro के कैमरा स्पेक्स
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है।

5500mAh की बैटरी
Redmi M100 Pro में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, X-axis लीनियर मोटर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और NFC सपोर्ट मिलता है।

फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।

प्रतिक्रियाएँ
Priya Iyer

Priya Iyer

0 सेकंड पहले

Artificial Intelligence ab aur tezi se aage badh raha hai.

Ayaan Khan

Ayaan Khan

0 सेकंड पहले

Technology ki yeh khabar future badal sakti hai!

Anil Sen

Anil Sen

0 सेकंड पहले

Technology ke is new era mein India aage hai.

Pooja Reddy

Pooja Reddy

0 सेकंड पहले

Is research se bahut logon ko faayda hoga.

Comments • Reactions • Feedback