सिंगापुर में CM योगी की निवेश कूटनीति: डिजिटल बैंकिंग, ग्रीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर,

Comments
उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। सिंगापुर प्रवास के दौरान उन्होंने डीबीएस बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी टैन सू शान और उनकी टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में डिजिटल बैंकिंग, सस्ती वित्तीय सेवाएं, सेमीकंडक्टर निर्माण, ग्रीन एनर्जी और सहकारी बैंकिंग के डिजिटलीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार पारदर्शिता, नीतिगत स्थिरता और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के माध्यम से वैश्विक निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Digital Banking & Cooperative Bank Digitization: किसानों को मिलेगा लाभ
बैठक में सहकारी बैंकिंग ढांचे के डिजिटलीकरण पर विशेष जोर दिया गया। डीबीएस बैंक ने जिलों में सहकारी बैंकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहयोग की इच्छा जताई।
इस पहल से किसानों को सुलभ और त्वरित ऋण सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान व्यवस्था, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा, पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं, डिजिटल सशक्तिकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Green Energy Investment: ग्रीन हाइड्रोजन से सौर ऊर्जा तक
डीबीएस बैंक ने उत्तर प्रदेश के तेजी से उभरते ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में विशेष रुचि दिखाई। बैठक में इन क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई, ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG), सौर ऊर्जा, यह पहल प्रदेश के हरित विकास लक्ष्यों और स्वच्छ ऊर्जा मिशन को गति देने वाली मानी जा रही है।
Semiconductor Manufacturing: इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बड़ा अवसर
बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और सेमीकंडक्टर चिप निर्माण पर भी चर्चा हुई। खासकर ताइवानी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने की संभावना पर विचार किया गया। यदि यह सहयोग आगे बढ़ता है, तो उत्तर प्रदेश देश के सेमीकंडक्टर हब के रूप में उभर सकता है।
DBS Bank Profile: 739 बिलियन डॉलर की परिसंपत्तियां
1968 में स्थापित डीबीएस बैंक की कुल परिसंपत्तियां दिसंबर 2023 तक लगभग 739 बिलियन अमेरिकी डॉलर थीं। भारत में इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी DBS Bank India Limited 19 राज्यों में लगभग 350 स्थानों पर संचालन कर रही है।
यह साझेदारी यूपी की डिजिटल अर्थव्यवस्था और डीबीएस की भारत विकास रणनीति को जोड़ने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
Global Investment Push: सिंगापुर से जापान तक निवेश संवाद
मुख्यमंत्री 23-24 फरवरी को सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान में प्रवास करेंगे। 33 वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात, G2B (Government to Business) बैठकें, राउंड टेबल चर्चा, प्रवासी भारतीयों से संवाद, सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाना है।
‘Brand UP’ को वैश्विक मंच पर मजबूती
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ नागरिकों की शक्ति उत्तर प्रदेश को उत्पादन और उपभोग दोनों का केंद्र बनाती है। मजबूत कानून व्यवस्था, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और स्किल डेवलपमेंट की बदौलत प्रदेश निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है।
यह यात्रा निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ ‘ब्रांड यूपी’ को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का प्रयास भी है।

