November 1 Horoscope: 1 नवंबर राशिफल: रवि पुष्य योग में चमकेगी 5 राशियों की किस्मत

Monika Das
0 सेकंड पहलेIshwar ki leela ko koi nahi samjha sakta.
Krishna Yadav
0 सेकंड पहलेRishiyon ne sadi pehle hi inka jikr kiya tha.
Aarohi Chaudhary
0 सेकंड पहलेKarma ka chakkar aisa hi hota hai, koi nahi bacha sakta.
Tanya Bajaj
0 सेकंड पहलेKundali dekhkar bohot kuch pehle pata chal jata hai.
Arjun Singh
6 मिनट पहलेSpirituality hi asli shakti hai is duniya mein.
रवि पुष्य योग में खरीदारी और तरक्की के बनेंगे योग
1 नवंबर 2026, रविवार को अहोई अष्टमी और रवि पुष्य योग का संयोग है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। आज मेष राशि के जातकों के घर नया सामान आ सकता है, मिथुन को अटका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं और तुला की नौकरी या कारोबार में आमदनी बढ़ सकती है। कन्या को सम्मान, वृश्चिक को घूमने का अवसर और कुंभ को पुराने स्टॉक से कमाई के योग हैं। वृषभ और मीन को मेहनत का फल मिल सकता है, जबकि धनु, कर्क और सिंह को फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
घर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। फ्रिज, वॉशिंग मशीन या गहने जैसी चीजों की खरीदारी के योग हैं। मां की ओर से लाभ या उपहार मिल सकता है। हालांकि, सहकर्मियों से बातचीत में संयम रखें, क्योंकि छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। करियर और कारोबार में मेहनत के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं। कमर दर्द और सर्वाइकल की समस्या वाले लोग सावधानी रखें।
उपाय: सुबह 108 बार "ॐ अं अंगारकाय नमः" का जाप करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 4
वृषभ राशि
आज मेहनत के दम पर कामकाज में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात उपयोगी जानकारी देगी। किसी परिचित को उधार देने या निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। जीवनसाथी को छोटा उपहार देने और परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आय बढ़ाने के नए रास्ते दिखाई देंगे, लेकिन निवेश से पहले सभी पहलुओं को समझना जरूरी है। कारोबार के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। हाथ-पैरों में दर्द और थकान से परेशानी हो सकती है।
उपाय: शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7
मिथुन राशि
आज अटका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। घर से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है और पुरानी बचत भी काम आएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। बिजली के उपकरणों पर खर्च होने की संभावना है, इसलिए खरीदारी से पहले वारंटी और इंस्टॉलेशन की जानकारी लें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। लेखन, पढ़ाई और बैंकिंग से जुड़े लोगों को काम की सराहना मिल सकती है। थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है।
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और गुलाबी फूल चढ़ाकर पूजा करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
कर्क राशि
आज उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। कारोबार में लाभ और नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। हालांकि, किसी सौदे में जल्दबाजी न करें और कागजात अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही फैसला लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। मनपसंद चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। कारोबार में नई योजनाओं को लेकर दबाव रहेगा। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।
उपाय: सुबह 11 बार गायत्री मंत्र का जप करें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 3
सिंह राशि
आज अचानक धन या कोई उपहार मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। हालांकि, जल्दी पैसा कमाने के लालच में ऑनलाइन टास्क या पैसे लगाकर खेलने वाले ऐप से दूर रहें। परिवार में जीवनसाथी और पिता का सहयोग मिलेगा। जमीन या मकान का सौदा करने से पहले सभी दस्तावेज जांचें। कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन बड़े आर्थिक जोखिम से बचना बेहतर होगा।
उपाय: रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 10
कन्या राशि
आज आसपास के लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ सकता है। वेतन के अलावा अतिरिक्त कमाई के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, खरीदारी करते समय जरूरत और बजट का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक के बावजूद रिश्तों में नजदीकी बनी रहेगी। लोहे, सरिया, सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम दोस्तों की मदद से पूरे होने के संकेत हैं। मानसिक थकान और गर्दन-कंधों में जकड़न महसूस हो सकती है।
उपाय: लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1
तुला राशि
नौकरी और कारोबार दोनों में आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। बाजार में आपकी साख मजबूत हो सकती है और लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। घर और काम की जिम्मेदारियों के बीच समय का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारियों को अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचें।
उपाय: सात तरह के अनाज किसी जरूरतमंद को दान करें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 9
वृश्चिक राशि
आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता सामने आ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है और दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। एक साथ कई काम निपटाने की जल्दबाजी से बचें। कारोबार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए ऑफर उपयोगी हो सकते हैं। सेल्स से जुड़े लोगों के लक्ष्य पूरे होने की संभावना है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन भागदौड़ में सावधानी रखें।
उपाय: सुबह सूर्य नमस्कार करें और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जप करें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 2
धनु राशि
आज किसी एजेंट या सहयोगी की मदद से नई डील मिल सकती है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी की बात बुरी लगे तो तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। प्रेम संबंधों और पारिवारिक बातचीत में धैर्य रखें। आर्थिक मामलों में बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें और किसी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी शर्तें समझें। काम की अधिकता से तनाव हो सकता है।
उपाय: सुबह हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 12
मकर राशि
लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। परिवार और रिश्तों में सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि, कुछ कामों में देरी हो सकती है और काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा करने से बचें। आर्थिक स्थिति बेहतर रह सकती है और बकाया रकम के लिए विनम्रता से संपर्क कर सकते हैं। कारोबार में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। मानसिक दबाव कम करने के लिए योग और पर्याप्त आराम पर ध्यान दें।
उपाय: किसी बीमार या जरूरतमंद व्यक्ति के लिए फल या दवा का इंतजाम करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 11
कुंभ राशि
आज कामकाज में तेजी आएगी और प्रतिस्पर्धा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नए विचारों से फायदा होगा तथा सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। हालांकि, खर्च बढ़ने से बचत प्रभावित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत और परिवार के लोगों का साथ अच्छा रहेगा। गोदाम में रखा पुराना स्टॉक छूट देकर बेचने से कमाई हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। व्यायाम करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें।
उपाय: खिचड़ी बनाकर जरूरतमंद लोगों में बांटें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 8
मीन राशि
आज घर के कामों में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता की ओर से हौसला बढ़ सकता है और व्यस्तता के बीच खुशियों के पल मिलेंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से भागदौड़ बढ़ सकती है, इसलिए जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। जीवनसाथी की समझदारी से घर का माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं और कपड़े, कॉस्मेटिक तथा ज्वेलरी के कारोबार से जुड़े लोगों को अधिक ग्राहक मिल सकते हैं। काम की अधिकता से थकान हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें।
उपाय: पीतल के लोटे में जल भरकर घर की दहलीज के अंदर रखें और अगले दिन उस जल को किसी पेड़ में डाल दें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5








