Delhi Dumper Accident: दिल्ली में डंपर ने पैदल यात्री को कुचला, मौत

दिल्ली में डंपर ने पैदल यात्री को कुचला, मौत
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

राजघाट के पास दर्दनाक हादसा

राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला। राजघाट के पास देर रात करीब डेढ़ बजे सड़क पार कर रहे एक पैदल यात्री को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलने पर दरियागंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डंपर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतक की उम्र और पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मृतक के बारे में जानकारी मिल सके।

फरार डंपर चालक की तलाश

दरियागंज थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस डंपर के नंबर का पता लगाने और आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback