पत्नी की चरित्र पर पति ने की हत्या पति हिरासत में: चरित्र पर शक का खूनी अंजाम, पत्नी की हत्या के बाद पति पुलिस हिरासत में

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
चरित्र पर शक का खूनी अंजाम, पत्नी की हत्या के बाद पति पुलिस हिरासत में
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पयारी गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पति पर कथित चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
वारदात की सूचना मिलते ही फुनगा पुलिस चौकी की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी आरती शाक्य ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने मामले में आरोपी पति मायाराम चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मृतका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद पयारी गांव में मातम के साथ-साथ सनसनी का माहौल बना हुआ है।

