आदिवासी समाज ने तहसीलदार को सौंपज्ञापन : बालाघाट के बैगा बच्चों को न्याय दिलाने बुढ़ार तहसील में गूंजा जोहार

बालाघाट के बैगा बच्चों को न्याय दिलाने बुढ़ार तहसील में गूंजा जोहार
प्रतिक्रियाएँ
Bimal Baiga

Bimal Baiga

8 घंटे पहले

जय सेवा जय जोहार

CommentsReactionsFeedback

बालाघाट के बैगा बच्चों को न्याय दिलाने बुढ़ार तहसील में गूंजा ‘जोहार’ आदिवासी समाज ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा—“हम सब एक हैं, अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा”

 

बुढ़ार/शहडोल। बालाघाट जिले में बैगा समुदाय के बच्चों से जुड़े मामले को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शहडोल जिले की बुढ़ार तहसील में प्रांतीय बैगा जनजाति समाज उत्थान संगठन, मध्य प्रदेश के जिला सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले में न्याय की मांग उठाई।

 

ज्ञापन सौंपने पहुंचे आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि “हम सब एक हैं, अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।” प्रतिनिधियों ने बालाघाट के बैगा बच्चों के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग रखी

 

समाज के सदस्यों का कहना है कि आदिवासी समाज के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या अत्याचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

 

इस दौरान प्रांतीय बैगा जनजाति समाज उत्थान संगठन, मध्य प्रदेश के जिला सदस्य एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही

 

ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल रहे:

विमल बैगा प्रदीप बैगा मुकेश कुमार बैगा शनि कोल साहिल कोरी अनिकेत बैगा बिरजू बैगा

 

आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से उम्मीद जताई कि मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिक्रियाएँ
Bimal Baiga

Bimal Baiga

8 घंटे पहले

जय सेवा जय जोहार

CommentsReactionsFeedback