टैंकर की घेराबंदी: चालक हिरासत में

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
सिंगरौली में 20 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर जब्त, 55 लाख के मामले में जांच तेज
सिंगरौली। बैढ़न में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 हजार लीटर डीजल से भरे एक टैंकर को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार डीजल को अवैध तरीके से परिवहन किए जाने की सूचना मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी कर टैंकर को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक टैंकर राख फिलिंग स्टेशन से डीजल लेकर निकला था। इसके बाद उसे निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत ले जाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बैढ़न पुलिस ने संभावित मार्ग पर निगरानी बढ़ाई और टैंकर को रोककर जांच की।
जांच के दौरान टैंकर में बड़ी मात्रा में डीजल भरा मिला। पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डीजल कहां ले जाया जा रहा था और इसके परिवहन से संबंधित कौन-कौन से दस्तावेज मौजूद हैं।
पुलिस के अनुसार टैंकर और उसमें भरे डीजल की कुल अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में डीजल मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए दस्तावेजों की जांच और चालक से पूछताछ की जा रही है।
जांच में यह भी देखा जा रहा है कि डीजल के परिवहन के लिए आवश्यक अनुमति और कागजात मौजूद थे या नहीं। पुलिस दस्तावेजों और पूछताछ से सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी
मामले की जांच के दौरान यह भी पता लगायाजा रहा है कि इस पूरे कारोबार से चालक के अलावा और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
फिलहाल टैंकर पुलिस के कब्जे में है और चालक से पूछताछ जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट होगी।

