सतना में महिला से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार : सतना में महिला से दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
ट्रक के अंदर महिला से दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
सतना। शहर के बीच ट्रक के अंदर एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना 16 अगस्त की शाम की है। महिला की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक महिला कीर्तन से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे ट्रक के अंदर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृपाशंकर यादव, निवासी मुख्त्यारगंज, सतना और बीरेन्द्र दाहिया, निवासी मढ़ी खुर्द, थाना नागौद, जिला सतना के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। महिला के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

