Kanika Kapoor Separation: कनिका कपूर का पति से अलग होने का ऐलान

कनिका कपूर का पति से अलग होने का ऐलान
प्रतिक्रियाएँ
Priya Iyer

Priya Iyer

0 सेकंड पहले

Haar ke baad jeetna hi asli champion ki pehchaan hai.

Dhruv Bhatt

Dhruv Bhatt

0 सेकंड पहले

Naye zamane ki nai technology — sab samjhein, sab apnayein.

Comments • Reactions • Feedback

‘बेबी डॉल’ गाने से मशहूर हुईं सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिजनेसमैन गौतम हथीरमानी से अलग होने की घोषणा की है। शादी के करीब चार साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। कनिका ने 3 नवंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसकी जानकारी दी और लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की।

 

कनिका कपूर ने क्या कहा?

कनिका ने अपने बयान में कहा कि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने और गौतम ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है। उन्होंने साथ बिताए समय के लिए आभार जताया और गौतम के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सिंगर ने लोगों से अपील की कि इस मुश्किल समय में उनके प्रति संवेदनशीलता और सम्मान बनाए रखें और उनकी निजता का ध्यान रखें।

 

तीसरे व्यक्ति की खबरों को किया खारिज

 

अलग होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इस पर कनिका ने साफ किया कि उनके रिश्ते में कोई तीसरा व्यक्ति शामिल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि न तो उनकी जिंदगी में कोई दूसरा व्यक्ति है और न ही गौतम की जिंदगी में। इसके अलावा उन्होंने उन खबरों को भी गलत बताया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उनके अलग होने की वजह गौतम का नाइजीरिया के लागोस में काम करना है।

 

2022 में लंदन में हुई थी शादी

 

कनिका कपूर और गौतम हथीरमानी ने मई 2022 में लंदन में एक निजी समारोह में शादी की थी। अब शादी के चार साल से कुछ अधिक समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि यह कनिका कपूर की दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी राज चंडोक से हुई थी। दोनों साल 2012 में अलग हो गए थे। कनिका के तीन बच्चे हैं। फिलहाल, कनिका और गौतम ने अलग होने की वजह सार्वजनिक नहीं की है। सिंगर ने साफ तौर पर लोगों से इस मामले में अटकलें लगाने के बजाय उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।

 

प्रतिक्रियाएँ
Priya Iyer

Priya Iyer

0 सेकंड पहले

Haar ke baad jeetna hi asli champion ki pehchaan hai.

Dhruv Bhatt

Dhruv Bhatt

0 सेकंड पहले

Naye zamane ki nai technology — sab samjhein, sab apnayein.

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...