Flat for Just ₹155: चीन में सिर्फ 155 रुपये में मिला 2 BHK फ्लैट

चीन में सिर्फ 155 रुपये में मिला 2 BHK फ्लैट
प्रतिक्रियाएँ
Ayaan Khan

Ayaan Khan

0 सेकंड पहले

Itni important news, dosto ko zaroor bhejo.

Anil Sen

Anil Sen

0 सेकंड पहले

Trending news — padhe zaroor aur dosto ko bhejo.

Harsh Pandya

Harsh Pandya

0 सेकंड पहले

Yeh khabar tezi se viral ho rahi hai, share karo!

Comments • Reactions • Feedback

155 रुपये में मिला 2 BHK फ्लैट
कहते हैं कि किस्मत जब मेहरबान होती है तो इंसान को उम्मीद से बढ़कर मिल जाता है। चीन में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उसकी किस्मत ऐसी चमकी कि उसने मात्र 155 रुपये में 2 BHK फ्लैट खरीद लिया, वो भी पूरी तरह फर्निश्ड। जितने पैसे में एक कप कॉफी भी मुश्किल से मिलती है, उतनी रकम में वह पूरे घर का मालिक बन गया। इस अनोखी डील की चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है।

 

डबल 11 शॉपिंग फेस्टिवल में हुई नीलामी
यह अनोखी डील चीन के सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल 'डबल 11' के दौरान हुई। इसे चीन का 'ब्लैक फ्राइडे' भी कहा जाता है। इसी मौके पर अलीबाबा ऑक्शन प्लेटफॉर्म पर एक फ्लैट की नीलामी आयोजित की गई थी।

 

नीलामी की अनोखी शर्त
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लैट की बोली सिर्फ 1 युआन से शुरू हुई थी। हर बार बोली में केवल 0.01 युआन की बढ़ोतरी की जा सकती थी। इस नीलामी में सबसे बड़ी बोली 11 युआन यानी करीब 155 रुपये तक ही लगाई जा सकती थी। जो व्यक्ति सबसे पहले 11 युआन की बोली लगाता, फ्लैट उसी को मिलना था।

 

1677 लोगों ने लगाई बोली
इस खास डील को हासिल करने के लिए कुल 1,677 लोग मैदान में उतर गए। नीलामी के दौरान कुल 1,001 बोलियां लगाई गईं और महज 2 मिनट 20 सेकंड में पूरी प्रक्रिया खत्म हो गई। पूर्वी चीन के जियांगसू-झेजियांग इलाके के एक शख्स ने सबसे पहले 11 युआन की बोली लगाकर यह मुकाबला जीत लिया।

735 स्क्वायर फीट का है फ्लैट
यह फ्लैट चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के हेगांग शहर में स्थित है। 7वीं मंजिल पर मौजूद इस अपार्टमेंट में दो बेडरूम हैं और इसका कुल क्षेत्रफल 735 स्क्वायर फीट है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 40,000 युआन यानी लगभग 5.6 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

155 रुपये के अलावा देना होगा टैक्स
हालांकि, इस डील में एक अहम शर्त भी है। 155 रुपये केवल फ्लैट की नीलामी में लगाई गई बोली की रकम थी। घर अपने नाम कराने के लिए विजेता को करीब 2,000 युआन यानी लगभग 28,000 रुपये टैक्स के रूप में अलग से देने होंगे। बाकी रकम की भरपाई प्लेटफॉर्म ने सब्सिडी के तौर पर की, क्योंकि यह एक प्रमोशनल ऑफर था।

 

हॉलिडे होम की तरह इस्तेमाल करेगा विजेता
फ्लैट जीतने वाले शख्स ने भी नहीं सोचा था कि वह यह नीलामी जीत जाएगा। उसने बताया कि फिलहाल उसका हेगांग में शिफ्ट होने का कोई इरादा नहीं है। वह सर्दियों में बर्फ देखने के लिए वहां जाने पर इस फ्लैट का इस्तेमाल हॉलिडे होम की तरह करेगा।

 

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी डील
चीन में इस तरह की अनोखी नीलामी पहले भी हो चुकी है। पिछले साल भी एक महिला ने इसी तरह सिर्फ 11 युआन में फ्लैट जीता था। अब एक बार फिर बेहद कम कीमत पर घर मिलने की इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।

प्रतिक्रियाएँ
Ayaan Khan

Ayaan Khan

0 सेकंड पहले

Itni important news, dosto ko zaroor bhejo.

Anil Sen

Anil Sen

0 सेकंड पहले

Trending news — padhe zaroor aur dosto ko bhejo.

Harsh Pandya

Harsh Pandya

0 सेकंड पहले

Yeh khabar tezi se viral ho rahi hai, share karo!

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...