E20 Fuel Quality Cleared: 27 राज्यों में ई20 पेट्रोल के सभी नमूने पास

27 राज्यों में ई20 पेट्रोल के सभी नमूने पास
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

 

ई20 पेट्रोल के सभी नमूने पास
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने स्पष्ट किया है कि देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जांचे गए ई20 पेट्रोल के सभी 893 नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे हैं। कंपनी के अनुसार, सभी नमूनों में एथेनॉल की मात्रा 19 से 21 प्रतिशत के तय मानक के भीतर पाई गई।

 

बीपीसीएल ने 280 नमूनों की जांच की
यह गुणवत्ता निगरानी जांच तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने सेंटर फॉर हाई टेक्नोलॉजी (सीएचटी) के समन्वय से की थी। इसमें बीपीसीएल ने कुल 280 नमूनों का परीक्षण किया। कंपनी ने यह जानकारी ई20 पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उठ रहे सवालों के जवाब में दी।

 

वायरल तस्वीर के बाद दी सफाई
यह स्पष्टीकरण कर्नाटक स्थित बीपीसीएल के एक पेट्रोल पंप पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किए गए एथेनॉल पृथक्करण परीक्षण की तस्वीर प्रसारित होने के बाद आया। तस्वीर को लेकर ई20 पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा पर सवाल उठाए जा रहे थे।

 

 

पानी मिलाकर होती है जांच
बीपीसीएल ने बताया कि परीक्षण प्रक्रिया में 100 मिलीलीटर ई20 पेट्रोल में 30 मिलीलीटर पानी मिलाया जाता है। इससे एथेनॉल और पेट्रोल की परतें अलग होने लगती हैं। शुरुआत में मिश्रण का धुंधला या दूधिया दिखाई देना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। दोनों परतों को पूरी तरह अलग होने में कुछ समय लगता है।

 

अधूरी जांच की तस्वीर हुई थी साझा
कंपनी के अनुसार, प्रसारित तस्वीर परीक्षण पूरा होने से पहले साझा की गई थी। इसलिए उसमें अंतिम नतीजे के बजाय प्रक्रिया का शुरुआती चरण दिखाई दे रहा था। गलतफहमी की आशंका के चलते संबंधित अधिकारी ने पोस्ट हटा दी थी। जांच पूरी होने पर संबंधित नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।

 

बीआईएस मानकों के अनुसार निगरानी
बीपीसीएल ने कहा कि उसके पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध ई20 ईंधन की गुणवत्ता की निगरानी भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के आईएस 17021 मानकों के अनुसार की जाती है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे ईंधन की गुणवत्ता को लेकर केवल प्रमाणित जांच प्रक्रियाओं पर ही भरोसा करें।

 

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback