अमरकंटक विश्वविद्यालय की घटना से परिसर में मचा हड़: छात्रा के कदम ने सुरक्षा और व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

छात्रा के कदम ने सुरक्षा और व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

IGNTU अमरकंटक में छात्रा की जान पर बनी, समय रहते बची जिंदगी

 

अमरकंटक/अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक से सामने आई एक घटना ने पूरे परिसर को झकझोर दिया है। यहां एक छात्रा ने कथित तौर पर अपनी जान लेने की कोशिश की। समय रहते लोगों की नजर पड़ने से छात्रा को बचा लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

घटना सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति बनी कि एक छात्रा को इतना बड़ा कदम उठाने की स्थिति तक पहुंचना पड़ा? यह सवाल अब छात्र समुदाय के बीच भी उठ रहा है।

 

घटना के वास्तविक कारणों को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। छात्राओं की सुरक्षा, मानसिक दबाव और विश्वविद्यालय के भीतर शिकायतों के समाधान की व्यवस्था को लेकर भी जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब की अपेक्षा है।

 

यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के लिए सवाल है जहां पढ़ने आई छात्रा आखिर इतनी परेशान क्यों हुई?

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback