Delhi Rally Security: दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रतिक्रियाएँ
Ishaan Tiwari

Ishaan Tiwari

0 सेकंड पहले

Bahut achhi reporting ki hai, keep it up!

Anil Sen

Anil Sen

0 सेकंड पहले

Chunav ke baad sab bhool jaate hain, yahi haqeeqat hai.

Kunal Rao

Kunal Rao

0 सेकंड पहले

Yeh rajneeti ka asli chehra hai.

Riya Jain

Riya Jain

0 सेकंड पहले

Yeh news bahut zaroori hai public ke liye.

Comments • Reactions • Feedback

दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली को लेकर सुरक्षा सख्त
रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली इंडी गठबंधन की रैली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। आयोजकों की ओर से रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है, जबकि पुलिस को खुफिया इनपुट के आधार पर करीब 70 हजार लोगों के आने की जानकारी मिली है। सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार और विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश चंद्र श्रीवास्तव रामलीला मैदान पहुंचे।

 

प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस को संदिग्ध लोगों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ भीड़ के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसका उद्देश्य किसी भी तरह की अफरा-तफरी और सुरक्षा संबंधी चूक को रोकना है।

 

14 जोन में बांटा गया रामलीला मैदान
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है। रैली के दौरान करीब 4,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना है। मैदान में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जाएगी, जबकि दो जोन की निगरानी एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी करेंगे। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 150 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

 

200 से अधिक CCTV कैमरों से निगरानी
रैली के दौरान रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों पर नजर रखने के लिए 200 से अधिक CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस बॉडी-वॉर्न कैमरों से भी निगरानी करेगी। किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन और निगरानी उपकरणों से लैस गाड़ियां भी तैनात रहेंगी।

 

आयोजकों को भी दिए गए सुरक्षा संबंधी निर्देश
दिल्ली पुलिस ने रैली आयोजकों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने को कहा है। रणनीतिक स्थानों पर हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरे लगाने और उनकी फुटेज की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने रैली में शामिल होने वाले आमंत्रित लोगों, स्वयंसेवकों और उन्हें लाने वाली बसों का विवरण भी मांगा है। पार्किंग व्यवस्था तय करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय करने को कहा गया है। मैदान में रात के समय रुकने की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों को अनुशासन बनाए रखने और ऐसे भाषणों से बचने की हिदायत दी गई है, जिनसे सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका हो।

 

16 नवंबर तक दिल्ली में रहेंगी CAPF की 270 कंपनियां
रैली और विभिन्न संगठनों की ओर से अचानक प्रदर्शन किए जाने की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 270 कंपनियों की तैनाती बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दी है। खबर के मुताबिक, यह अवधि तीसरी बार बढ़ाई गई है।

 

रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रैली का प्रस्तावित समय रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। भीड़ की आवाजाही, प्रवेश-निकास और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस ने अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां तय की हैं।

प्रतिक्रियाएँ
Ishaan Tiwari

Ishaan Tiwari

0 सेकंड पहले

Bahut achhi reporting ki hai, keep it up!

Anil Sen

Anil Sen

0 सेकंड पहले

Chunav ke baad sab bhool jaate hain, yahi haqeeqat hai.

Kunal Rao

Kunal Rao

0 सेकंड पहले

Yeh rajneeti ka asli chehra hai.

Riya Jain

Riya Jain

0 सेकंड पहले

Yeh news bahut zaroori hai public ke liye.

Comments • Reactions • Feedback