‘नोटों की बारिश’: पंजाबी शादी में 8 करोड़ का सच आया सामने

Comments
शादियों में पैसे उड़ाने के वीडियो आपने कई बार देखे होंगे, लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक पंजाबी शादी के वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। दावा किया गया कि दूल्हे ने अपनी दुल्हन पर करीब 8 करोड़ रुपये कैश उड़ा दिए। वीडियो में नोटों की बारिश देखकर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो मामला कुछ और ही निकला।
14 फरवरी को तरनतारन में हुई थी शादी
यह हाई-प्रोफाइल शादी 14 फरवरी को तरनतारन में आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि दुल्हन ऑस्ट्रेलिया से आई थी और यह एक NRI विवाह समारोह था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही इसे करोड़ों की कैश पार्टी बताया जाने लगा।
8 करोड़ या सिर्फ 2-4 लाख?
सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि शादी में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम उड़ाई गई।
लेकिन दूल्हे के भाई सिकंदर सिंह ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी में पैसे जरूर उड़ाए गए, कुल खर्च लगभग 2 लाख रुपये के आसपास था, सोशल मीडिया ने आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, वहीं कार्यक्रम में म्यूजिक और डीजे का जिम्मा संभालने वाले निशान सिंह ने भी 8 करोड़ के दावे को गलत बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में डीजे निशान सिंह से बातचीत की। उन्होंने बताया कि, कुल कैश करीब 4 लाख रुपये था, इसमें कुछ डॉलर की करेंसी भी शामिल थी, 8 करोड़ का आंकड़ा पूरी तरह गलत और अफवाह है, उनके मुताबिक, “सोशल मीडिया पर वीडियो को सनसनीखेज बनाने के लिए रकम को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।”
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन पर अलग-अलग करेंसी के नोटों की गड्डियां उड़ा रहा है। फर्श नोटों से ढकी नजर आती है, मेहमान नोटों की बारिश का आनंद लेते दिखते हैं, वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है, लेकिन हकीकत यह है कि रकम लाखों में थी, करोड़ों में नहीं।
सोशल मीडिया पर सनसनी कैसे बनती है खबर?
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट में अक्सर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है। 4 लाख रुपये की रकम, जो अपने आप में बड़ी है, उसे 8 करोड़ बताकर वायरल कर दिया गया।
पंजाब की इस शादी में नोटों की बारिश जरूर हुई, लेकिन 8 करोड़ रुपये उड़ाने का दावा पूरी तरह गलत निकला। सोशल मीडिया की सनसनी से अलग, सच्चाई यह है कि शादी में करीब 2 से 4 लाख रुपये ही खर्च किए गए थे।

