राज्यसभा में उठा सवाल: जॉन ब्रिटस का केंद्र से जवाब तलब

राज्यसभा में प्रशासनिक सेवाओं में खाली पदों और आरक्षित वर्गों की हिस्सेदारी को लेकर गंभीर चर्चा देखने को मिली। Communist Party of India (Marxist) (सी.पी.एम.) के राज्यसभा सांसद John Brittas ने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में OBC, SC और ST अधिकारियों की संख्या को लेकर सवाल उठाया।
इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh ने सदन में विस्तृत आंकड़े प्रस्तुत किए।
IAS, IPS और IFS में कितने पद खाली?
केंद्रीय मंत्री के अनुसार वर्तमान स्थिति इस प्रकार है:
IAS (Indian Administrative Service)
कुल स्वीकृत पद: 6877
तैनात अधिकारी: 5576
IPS (Indian Police Service)
कुल स्वीकृत पद: 5099
तैनात अधिकारी: 4594
IFS (Indian Foreign Service)
कुल स्वीकृत पद: 3193
तैनात अधिकारी: 2164
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि तीनों सेवाओं में सैकड़ों पद अभी भी खाली हैं।







