ICC Women's ODI Rankings: स्मृति मंधाना दूसरे और हरमनप्रीत कौर 8वें नंबर पर बरकरार

स्मृति मंधाना दूसरे और हरमनप्रीत कौर 8वें नंबर पर बरकरार
प्रतिक्रियाएँ
Saanvi Pandey

Saanvi Pandey

0 सेकंड पहले

Aam janta ka kya hoga? Koi nahi socha inke baare mein.

Comments • Reactions • Feedback

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी ताजा महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखने के साथ कुछ अहम सुधार भी किए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना दूसरे और हरमनप्रीत कौर आठवें नंबर पर बनी हुई हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स एक स्थान फिसलकर 16वें नंबर पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने 53 स्थान की बड़ी छलांग लगाई है।

 

महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति दूसरे नंबर पर
दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम हैं। भारत की स्मृति मंधाना दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं, जबकि वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड और एश्ले गार्डनर क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं।

न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन सातवें और भारत की हरमनप्रीत कौर आठवें स्थान पर बरकरार हैं। इंग्लैंड की नैट-साइवर ब्रंट नौवें और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी दसवें नंबर पर हैं।

 

जेमिमा और प्रतिका की रैंकिंग में गिरावट
भारत की जेमिमा रोड्रिग्स एक स्थान फिसलकर 16वें नंबर पर पहुंच गई हैं। प्रतिका रावल को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह 18वें नंबर पर आ गई हैं। दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी रैंकिंग में 23वें स्थान पर बनी हुई हैं।


वहीं, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर एक स्थान के सुधार के साथ 15वें नंबर पर पहुंच गई हैं। सोफी डिवाइन, श्रीलंका की चमारी अथापथु और आयरलैंड की गैबी लेविस एक-एक स्थान फिसलकर क्रमशः 19वें, 20वें और 21वें नंबर पर हैं।

 

वैष्णवी शर्मा की गेंदबाजी रैंकिंग में 53 स्थान की छलांग
महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने शानदार सुधार किया है। वह 53 स्थान ऊपर चढ़कर 94वें नंबर पर पहुंच गई हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन का फायदा रैंकिंग में मिला है।

ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर तीसरे नंबर पर हैं। मेगन शट चौथे और एनाबेल सदरलैंड पांचवें स्थान पर कायम हैं। दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने कैप छठे और पाकिस्तान की नसरा संधू दसवें नंबर पर हैं।

दीप्ति शर्मा टॉप-10 में इकलौती भारतीय गेंदबाज हैं। वह आठवें स्थान पर बरकरार हैं।

 

ऑलराउंडर रैंकिंग में दीप्ति चौथे नंबर पर
महिला वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। वह टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर पहले, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड तीसरे नंबर पर हैं।

भारत की क्रांति गौड़ ने पांच स्थान का सुधार करते हुए 29वां स्थान हासिल किया है। वहीं, शेफाली वर्मा दस स्थान की छलांग के साथ 96वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

प्रतिक्रियाएँ
Saanvi Pandey

Saanvi Pandey

0 सेकंड पहले

Aam janta ka kya hoga? Koi nahi socha inke baare mein.

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...