Madhubani ASI Firing Case: बिहार में ASI की फायरिंग, एक ग्रामीण की मौत और तीन घायल

बिहार में ASI की फायरिंग, एक ग्रामीण की मौत और तीन घायल
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में एक पुलिसकर्मी की फायरिंग से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि गांव में तैनात ASI चंद्रमोहन को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

 

फायरिंग में एक की मौत, तीन घायल
फायरिंग में 50 वर्षीय अशोक यादव को गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं फूलो देवी, विजेंद्र यादव और धनिक लाल यादव घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

आरोपी ASI की तलाश में छापेमार
मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी ASI चंद्रमोहन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

गांव में आक्रोश, न्याय की मांग
घटना के बाद बलिराजगढ़ गांव में लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण आरोपी पुलिसकर्मी की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback