धोनी की वापसी पर रैना का बड़ा खुलासा: बोले- ‘माही को IPL 2027 खेलना ही होगा’

Riya Jain
1 घंटे पहलेBahut badhiya khela, next match ka intezaar hai!
Rohan Desai
3 घंटे पहलेYeh result unexpected tha lekin great effort!
Krishna Yadav
4 घंटे पहलेBahut badhiya khela, next match ka intezaar hai!
Sonu rai
6 घंटे पहलेPoori team ko dil se congratulations!
Anika Rajput
8 घंटे पहलेYeh result unexpected tha lekin great effort!
आईपीएल 2026 में भले ही महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के दिलों में उनका जादू आज भी कायम है। चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद जब धोनी मैदान पर पहुंचे और फैंस का अभिवादन किया, तो पूरा स्टेडियम भावुक हो उठा। इसी दौरान उनके पुराने साथी और CSK के पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया।
सुरेश रैना ने धोनी से की IPL 2027 में वापसी की अपील
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान सुरेश रैना ने बताया कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में धोनी से कहा, “आपने IPL 2026 को सिर्फ मिस्ड कॉल दिया है, ये सीजन गिना नहीं जाएगा। आपको अगले साल वापस आना ही होगा।”
रैना के मुताबिक इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मेरा शरीर थोड़ा कमजोर हो गया है।”
हालांकि रैना ने भी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा, “हम अभी आपकी विदाई मानने को तैयार नहीं हैं। आपको अगले साल खेलना ही होगा। लेकिन आखिरकार फैसला पूरी तरह उनका निजी होगा।”
चोटों के कारण पूरा सीजन नहीं खेल पाए माही
44 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी इस पूरे सीजन चोट और फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे। कभी घुटने की दिक्कत तो कभी मांसपेशियों में परेशानी के चलते वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके। यहां तक कि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी उन्हें मौका नहीं मिला।
हालांकि, टीम कैंप में उनकी मौजूदगी लगातार बनी रही और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
CSK के लिए मुश्किल हुआ प्लेऑफ का रास्ता
सनराइजर्स हैदराबाद से मिली 5 विकेट की हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है। अब टीम के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो चुकी है। CSK को अब गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलना है, जहां सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करना भी जरूरी हो सकता है। इसके बावजूद टीम की किस्मत दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर करेगी।
मैच के बाद चेपॉक में दिखा भावुक नजारा
मैच खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ‘लैप ऑफ ऑनर’ लिया। खिलाड़ियों ने मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन किया और दर्शकों के बीच जर्सियां व गेंदें भी फेंकीं। इस दौरान धोनी भी टीम के साथ मौजूद रहे। चेपॉक स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस “धोनी-धोनी” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। कई फैंस को यह डर भी सता रहा था कि कहीं यह धोनी का आखिरी चेपॉक दौरा न हो।
टीम फोटो के दौरान गूंज उठा पूरा स्टेडियम
सीएसके की पारी खत्म होने के बाद टीम फोटोशूट रखा गया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे। जैसे ही माही मैदान में आए, पूरा चेपॉक स्टेडियम खड़ा होकर उनका स्वागत करने लगा। यह इस सीजन का पहला मौका था जब मैच डे पर धोनी स्टेडियम में दिखाई दिए। इससे पहले वह टीम के मुकाबलों के दौरान स्टेडियम से दूर ही रहे थे।
स्टीफन फ्लेमिंग ने भी माना- टीम पर धोनी का असर अब भी बड़ा
CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी माना कि चोटों ने टीम के अभियान को बुरी तरह प्रभावित किया। उन्होंने कहा, “MS पूरे सीजन टीम के साथ जुड़े रहे और युवा खिलाड़ियों के लिए यह बेहद अहम रहा। उन्होंने मैच नहीं खेले, लेकिन टीम पर उनका प्रभाव बहुत बड़ा रहा है।” अगर CSK प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहती है, तो यह टीम का लगातार तीसरा निराशाजनक सीजन होगा।
क्या IPL 2027 में फिर मैदान पर उतरेंगे धोनी?
धोनी जुलाई 2026 में 45 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि, सुरेश रैना के बयान और धोनी के जवाब ने फैंस की उम्मीदों को अभी जिंदा रखा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ‘कैप्टन कूल’ एक बार फिर पीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे या IPL 2026 ही उनके करियर का आखिरी अध्याय साबित होगा।







