EPFO WhatsApp Service, PF Balance Check: EPFO WhatsApp सर्विस में दिक्कत, यूजर्स परेशान

EPFO WhatsApp सर्विस में दिक्कत, यूजर्स परेशान
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

नई दिल्ली। एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने कर्मचारियों के लिए WhatsApp पर नई सर्विस शुरू की है। इसकी मदद से अब कर्मचारी घर बैठे अपना PF बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देख सकेंगे। लेकिन सर्विस शुरू होने के कुछ समय बाद ही यूजर्स को परेशानी होने लगी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई लोगों ने शिकायत की है कि WhatsApp पर उन्हें OTP नहीं मिल रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स को PF बैलेंस और पासबुक चेक करते समय एरर दिखाई दे रहा है।

 

1 नवंबर को शुरू हुई नई सर्विस
EPFO ने 1 नवंबर 2026 को अपने 74वें स्थापना दिवस के मौके पर यह नई WhatsApp सर्विस लॉन्च की थी। इसका मकसद कर्मचारियों को PF से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है।

अब कर्मचारियों को छोटी-छोटी जानकारी के लिए EPFO की वेबसाइट खोलने या ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। वे WhatsApp के जरिए ही अपने PF अकाउंट की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

 

OTP नहीं मिलने और एरर की शिकायत
नई सर्विस को लेकर कई यूजर्स ने X पर अपना अनुभव साझा किया है। कुछ लोगों का कहना है कि WhatsApp पर सर्विस इस्तेमाल करते समय OTP नहीं मिल रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स को PF बैलेंस और पासबुक देखने के दौरान एरर का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ लोगों ने यह भी बताया कि सर्विस का विकल्प चुनने के बाद भी उन्हें अपने PF अकाउंट की जानकारी नहीं मिल रही है।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि तकनीकी परेशानी सभी यूजर्स को हो रही है या कुछ लोगों को ही इसका सामना करना पड़ रहा है। नई सर्विस होने की वजह से शुरुआती दिनों में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।

अगर आपको भी WhatsApp पर PF की जानकारी नहीं मिल रही है, तो कुछ समय बाद दोबारा कोशिश कर सकते हैं।

 

2020 में शुरू हुई थी WhatsApp हेल्पलाइन
EPFO की WhatsApp सर्विस पहली बार शुरू नहीं हुई है। इसकी शुरुआत कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में हुई थी। उस समय कर्मचारियों की शिकायतों और सवालों का जवाब देने के लिए WhatsApp हेल्पलाइन शुरू की गई थी।

मई 2020 में इसे कुछ रीजनल ऑफिस में शुरू किया गया था। इसके बाद 13 अक्टूबर 2020 तक यह सुविधा देश के सभी 138 रीजनल ऑफिस में उपलब्ध करा दी गई थी।

पहले इस हेल्पलाइन का इस्तेमाल शिकायत दर्ज कराने और सवालों के जवाब पाने के लिए होता था। अब नई सर्विस में PF बैलेंस, पासबुक और पिछले 5 ट्रांजैक्शन देखने जैसी सुविधाएं भी जोड़ दी गई हैं।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback