Old Smartphone CCTV Camera, AlfredCamera App: पुराने फोन को बनाएं CCTV कैमरा, घर बैठे रखें नजर

पुराने फोन को बनाएं CCTV कैमरा, घर बैठे रखें नजर
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

नई दिल्ली। घर में रखा पुराना स्मार्टफोन अब CCTV कैमरे की तरह काम आ सकता है। इसके लिए आपको अलग से कैमरा खरीदने की जरूरत नहीं है। AlfredCamera ऐप की मदद से पुराने फोन से घर की निगरानी कर सकते हैं और अपने मौजूदा मोबाइल पर लाइव वीडियो देख सकते हैं।


ऐसे बनाएं पुराने फोन को CCTV
इसके लिए पुराने और नए दोनों फोन में AlfredCamera ऐप डाउनलोड करें।

* दोनों फोन में एक ही अकाउंट से लॉग-इन करें।

* पुराने फोन में Camera और नए फोन में Viewer चुनें।

* चाहें तो QR कोड स्कैन करके दोनों फोन कनेक्ट करें।

* अब नए फोन पर पुराने मोबाइल का लाइव वीडियो दिखने लगेगा।

पुराने फोन को घर के मुख्य दरवाजे या उस जगह रखें, जहां आप निगरानी करना चाहते हैं।


सिम कार्ड और इंटरनेट जरूरी है?
पुराने फोन में सिम कार्ड होना जरूरी नहीं है, लेकिन इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। इसके लिए घर के Wi-Fi का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को लगातार चार्जिंग पर रखें और ऐसी जगह लगाएं, जहां नेटवर्क अच्छा मिले।


फ्री में मिलेंगी ये सुविधाएं
AlfredCamera के फ्री प्लान में दो एक्टिव कैमरे, लाइव स्ट्रीमिंग और बेसिक मोशन डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, प्रीमियम प्लान में HD वीडियो, लूप रिकॉर्डिंग और 14 दिन का क्लाउड स्टोरेज मिलता है।


इन बातों का रखें ध्यान
* फोन को सुरक्षित जगह पर रखें और मजबूत पासवर्ड लगाएं।

* कैमरा और माइक्रोफोन की परमिशन सोच-समझकर दें।

* फोन को चार्जिंग के दौरान गर्म होने से बचाएं।

* किसी की निजी जगह पर बिना अनुमति कैमरा न लगाएं।

ध्यान रखें कि पुराना स्मार्टफोन प्रोफेशनल CCTV का पूरा विकल्प नहीं है। फिर भी घर के किसी हिस्से या पालतू जानवरों पर नजर रखने के लिए यह कम खर्च वाला तरीका है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback