Crocodile’s Deadly Jump: मुर्गा छीनने के लिए 6 फीट ऊपर उछला विशाल मगरमच्छ

Nisha Shah
0 सेकंड पहलेNishpaksh patrakarita ke liye dhanyawad.
Neha Tripathi
1 घंटे पहलेYeh khabar tezi se viral ho rahi hai, share karo!
Vaishali shinde
2 घंटे पहलेIs update ka bahut intezaar tha.
Anika Rajput
3 घंटे पहलेYeh padh ke ankhe khul gayi, sabko dikhao.
Navya Nair
3 घंटे पहलेItni important news, dosto ko zaroor bhejo.
Riya Jain
3 घंटे पहलेYeh padh ke ankhe khul gayi, sabko dikhao.
Simran Arora
5 घंटे पहलेYeh padh ke ankhe khul gayi, sabko dikhao.
Nidhi kumari
8 घंटे पहलेHamara media aisa hi hona chahiye, sach aur saaf.
मुर्गा छीनने के लिए पानी से उछला मगरमच्छ
सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें अटक गई हैं। वीडियो में एक हैंडलर हाथ में कच्चा मुर्गा लेकर रेलिंग से नीचे लटकाता दिखाई देता है। नीचे पानी में दो विशाल मगरमच्छ मौजूद हैं। तभी उनमें से एक मगरमच्छ अचानक जोरदार छलांग लगाता है और करीब 6 फीट ऊपर हवा में पहुंचकर हैंडलर के हाथ से मुर्गा छीन लेता है।
हैंडलर ने तुरंत पीछे खींचा हाथ
मगरमच्छ मुर्गा छीनने के बाद वापस पानी में गिर जाता है। उसकी छलांग इतनी तेज होती है कि पानी में जोरदार हलचल मच जाती है और चारों तरफ छींटे उड़ने लगते हैं। इसी दौरान हैंडलर तुरंत अपना हाथ पीछे खींचता है और अपनी उंगलियों को चेक करता दिखाई देता है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि अगर जरा-सी भी देर हो जाती तो हैंडलर का हाथ मगरमच्छ के जबड़े में आ सकता था।
कहां का है यह खतरनाक वीडियो?
यह वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित गेटरलैंड ऑरलैंडो का बताया जा रहा है। यहां जॉन बर्केट नाम के हैंडलर मगरमच्छों के साथ शो करते हैं। वीडियो में दिखाई देने वाले विशाल मगरमच्छ का नाम बिग जॉर्ज है। वह अपनी ऊंची और तेज छलांग के लिए मशहूर है। इस तरह के प्रदर्शन को जंपरू शो कहा जाता है।
तीन साल पुराना है वायरल वीडियो
हैंडलर जॉन बर्केट ने बताया कि यह उनका करीब तीन साल पुराना पहला वायरल वीडियो है। उस समय इस वीडियो ने काफी लोगों का ध्यान खींचा था। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद से अब तक उस रेलिंग को पहले के मुकाबले और मजबूत कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो पक्षों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जॉन एक पेशेवर हैंडलर हैं और रोज इस तरह के शो करते हैं, इसलिए उन्हें इसका अनुभव है। वहीं, कई लोग हाथ से मगरमच्छ को खाना खिलाने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी दिन ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है और मगरमच्छ को खाना खिलाने के लिए हाथ की जगह किसी सुरक्षित उपकरण का इस्तेमाल करना चाहिए।
मगरमच्छ और घड़ियाल को लेकर भी सवाल
वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने पूछा कि पानी से छलांग लगाने वाला जीव मगरमच्छ है या घड़ियाल। इस पर जॉन ने कमेंट में बताया कि गेटरलैंड में मगरमच्छ और घड़ियाल दोनों को रखा गया है। इस जवाब के बाद भी वीडियो को लेकर लोगों की उत्सुकता बनी हुई है।
बहादुरी या जोखिम भरा प्रदर्शन?
बिग जॉर्ज की ऊंची छलांग और हैंडलर के हाथ के बेहद करीब पहुंचते उसके जबड़े ने इस वीडियो को चर्चा में ला दिया है। अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि मगरमच्छ को इस तरह हाथ से खाना खिलाना बहादुरी है या बेवजह का जोखिम।








