Young Candidate Found Dead: पाली में चुनाव हारे युवा प्रत्याशी की संदिग्ध मौत

पाली में चुनाव हारे युवा प्रत्याशी की संदिग्ध मौत
प्रतिक्रियाएँ
Ritika Ghosh

Ritika Ghosh

0 सेकंड पहले

Society ke liye yeh bahut badi chinta ka vishay hai.

Aarav Sharma

Aarav Sharma

0 सेकंड पहले

Aise logon ko chhoda bilkul nahi jaana chahiye.

Ayaan Khan

Ayaan Khan

0 सेकंड पहले

Peedit ko jald se jald nyay milna chahiye.

Dev Kapoor

Dev Kapoor

0 सेकंड पहले

Apradhi ko sakht se sakht saza milni chahiye!

Comments • Reactions • Feedback

 

पाली में युवा प्रत्याशी की संदिग्ध मौत
राजस्थान के पाली जिले के फालना थाना क्षेत्र में सरपंच चुनाव हारने वाले 30 वर्षीय युवा प्रत्याशी तलसाराम मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह बेडल ग्राम पंचायत के बिरोलिया गांव में उसका शव मंदिर के पीछे पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इस वजह से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 

पंचायत चुनाव में मिले थे 113 वोट
मृतक की पहचान बिरोलिया गांव निवासी तलसाराम मेघवाल (30) के रूप में हुई है। उसने 30 अक्टूबर को हुए पंचायत चुनाव में बेडल ग्राम पंचायत से सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। चुनाव में उसे 113 वोट मिले थे। चुनाव परिणाम आने के कुछ दिन बाद ही उसकी संदिग्ध मौत से गांव में शोक और चर्चा का माहौल है।

 

दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला
परिजनों के अनुसार, तलसाराम रविवार रात दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसने परिवार के लोगों से कहा था कि वह लौटकर खाना खाएगा। हालांकि, देर रात तक वह घर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों को शुरुआत में लगा कि वह किसी काम से बाहर होगा, लेकिन सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला।

 

मंदिर में पूजा करने पहुंचे पिता को मिला बेटे का शव
सोमवार सुबह करीब 8 बजे तलसाराम के पिता भीमाराम रामदेवजी मंदिर में पूजा करने पहुंचे। इसी दौरान उन्हें मंदिर के पीछे एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर देखा तो शव उनके बेटे तलसाराम का था। बेटे का शव देखकर परिवार में शोक छा गया। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

 

मंदिर की छत पर मिला मोबाइल, सिर पर चोट
घटनास्थल पर तलसाराम का मोबाइल मंदिर की छत पर पड़ा मिला। वहीं, उसके सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। सूचना पर फालना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह
फालना थानाधिकारी पन्नालाल के अनुसार, युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजनों की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

 

परिवार में पत्नी और तीन बच्चे
तलसाराम अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। सरपंच चुनाव में किस्मत आजमाने के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस जांच कर रही है कि तलसाराम की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है।

प्रतिक्रियाएँ
Ritika Ghosh

Ritika Ghosh

0 सेकंड पहले

Society ke liye yeh bahut badi chinta ka vishay hai.

Aarav Sharma

Aarav Sharma

0 सेकंड पहले

Aise logon ko chhoda bilkul nahi jaana chahiye.

Ayaan Khan

Ayaan Khan

0 सेकंड पहले

Peedit ko jald se jald nyay milna chahiye.

Dev Kapoor

Dev Kapoor

0 सेकंड पहले

Apradhi ko sakht se sakht saza milni chahiye!

Comments • Reactions • Feedback