शादी से इनकार पर 12वीं की छात्रा को गोलियों से भून: स्कूल फॉर्म भरने जा रही सोनम को दिनदहाड़े मारी गोली

Riya Jain
0 सेकंड पहलेSociety ke liye yeh bahut badi chinta ka vishay hai.
Monika Das
0 सेकंड पहलेPolice ko aur tezi se karyawahi karni chahiye.
Pihu Agarwal
0 सेकंड पहलेPolice ko aur tezi se karyawahi karni chahiye.
Reyansh Joshi
0 सेकंड पहलेYeh incident sun ke dil bhaari ho gaya.
Sai Mehta
0 सेकंड पहलेAise logon ko chhoda bilkul nahi jaana chahiye.
Aryan Malhotra
6 घंटे पहलेYeh incident sun ke dil bhaari ho gaya.
Ada khan
7 घंटे पहलेPoori detail share karein, hum aur jaanna chahte hain.
Anjali Patil
7 घंटे पहलेYeh incident sun ke dil bhaari ho gaya.
Nidhi kumari
8 घंटे पहलेApradhi ko sakht se sakht saza milni chahiye!
Pranav Srivastava
9 घंटे पहलेKanoon ko apna kaam karna chahiye bina der ke.
Yash Kulkarni
10 घंटे पहलेPeedit ko jald se jald nyay milna chahiye.
Shruti Bajpai
10 घंटे पहलेPoori detail share karein, hum aur jaanna chahte hain.
बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पूसा/वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में 19 वर्षीय छात्रा सोनम कुमारी उर्फ सुमन की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छात्रा को पहले से धमकी दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
स्कूल का फॉर्म भरने जा रही थी सोनम, रास्ते में घेरकर मारी गोली
जानकारी के अनुसार, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय की 12वीं की छात्रा सोनम सोमवार सुबह स्कूल का फॉर्म भरने के लिए घर से पैदल निकली थी। मलंग स्थान के पास पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने उसका पीछा किया और रास्ते में रोककर फायरिंग कर दी। गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
एक रात पहले मिली थी धमकी, शादी का बनाया जा रहा था दबाव
मृतका के परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक काफी समय से सोनम पर शादी करने का दबाव बना रहा था। परिवार के मुताबिक, घटना से ठीक एक रात पहले आरोपी ने फोन कर धमकी दी थी कि शादी नहीं करने पर जान से मार देगा। छात्रा ने इस दबाव को मानने से इनकार कर दिया था।
गर्दन और सीने में लगीं गोलियां, मौके पर ही तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने छात्रा को घेरकर पिस्टल से कई राउंड फायर किए। गोली सोनम के गर्दन और सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। आसपास के लोग जब तक मदद के लिए पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश, ताजपुर-पुसा मार्ग जाम
छात्रा की हत्या के बाद कैजिया गांव समेत आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर ताजपुर-पुसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।
SP के नेतृत्व में SIT गठित, आरोपी की तलाश तेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह और एएसपी संजय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। FSL टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का दावा है कि मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।








