Transport Staff Under Scrutiny: शिकायतों पर परिवहन आयुक्त की सख्ती, कर्मचारियों पर कार्रवाई

शिकायतों पर परिवहन आयुक्त की सख्ती, कर्मचारियों पर कार्रवाई
प्रतिक्रियाएँ
Sonu rai

Sonu rai

1 हफ्ते पहले

Is niti se desh ka bhala hoga ya nahi — debate honi chahiye.

Arjun Singh

Arjun Singh

1 हफ्ते पहले

Har Hindustani ko yeh padhna aur samajhna chahiye.

Nidhi kumari

Nidhi kumari

1 हफ्ते पहले

Hamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.

Myra Dubey

Myra Dubey

1 हफ्ते पहले

Hamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.

Rohan Desai

Rohan Desai

1 हफ्ते पहले

Jai Hind! Desh pahle, baaki sab baad mein.

Priya Iyer

Priya Iyer

1 हफ्ते पहले

Is niti se desh ka bhala hoga ya nahi — debate honi chahiye.

Vivaan Gupta

Vivaan Gupta

1 हफ्ते पहले

Bharat Mata ki Jai! Yeh khabar garv dilati hai.

Comments • Reactions • Feedback

प्रदेश में भ्रष्टाचार के जरिए धनकुबेर के रूप में सामने आए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर कार्रवाई के बाद भी विभाग की छवि पर लगा बदनामी का दाग नहीं हट रहा है। कभी चेक पोस्टों पर वसूली तो कभी ड्यूटी के दौरान गड़बड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि विभाग अपनी छवि सुधारने के लिए ऐसे कर्मचारियों की कुंडली तैयार कर रहा है, जिनकी वजह से विभाग की बदनामी हो रही है।

 

परिवहन आयुक्त तैयार करा रहे हैं सूची

परिवहन आयुक्त उमेश जोगा खुद ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार करा रहे हैं। जिन कर्मचारियों के नाम शिकायतों में सामने आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इसकी शुरुआत ग्वालियर से की गई है। इसके बाद डबरा और दतिया में भी कार्रवाई हुई है।

 

चेक पोस्टों की जगह बनाए गए चेक प्वाइंट

परिवहन विभाग की सबसे ज्यादा बदनामी चेक पोस्टों पर कथित वसूली को लेकर हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेक पोस्ट बंद कर उन्हें चेक प्वाइंट के रूप में परिवर्तित करने की व्यवस्था की। यहां अत्याधुनिक तरीके से वाहनों की जांच किए जाने की योजना है।

 

व्यवस्था बदली, लेकिन शिकायतें जारी

चेक पोस्टों की व्यवस्था बदलने के बावजूद मैदानी अमले से जुड़ी शिकायतों का सिलसिला नहीं थमा। अलग-अलग क्षेत्रों से उड़नदस्तों और चेक पोस्टों को लेकर शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचती रहीं। इसके बाद ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार की गई, जिनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

 

दो मामलों में हरकत में आया विभाग

हाल ही में डबरा हाईवे पर परिवहन आरक्षक बालाजी गुर्जर के खिलाफ शिकायत सामने आई। आरोप था कि उन्होंने एक ट्रक को अनाधिकृत रूप से रोका और इस दौरान वीडियो बना रहे चालक का मोबाइल छीन लिया। शिकायत परिवहन आयुक्त उमेश जोगा तक पहुंची, जिसके बाद तत्काल आरक्षक को निलंबित कर दिया गया।

 

वहीं, दतिया के चिरूला चेक प्वाइंट पर कर्मचारी सौरभ व्यास के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद उन्हें वहां से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया गया।

 

शिकायत सेल को किया जाएगा सक्रिय

परिवहन मुख्यालय में स्थित शिकायत सेल को भी सक्रिय करने की तैयारी है। यहां पहले से ही बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई या सुनवाई नहीं होने के कारण संबंधित कर्मचारी अपना काम जारी रखते हैं और शिकायतकर्ता परेशान होते रहते हैं। अब शिकायत सेल को सक्रिय कर शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है।

 

लापरवाही पर होगी कार्रवाई: परिवहन आयुक्त

परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने कहा कि परिवहन विभाग में शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। विभाग की छवि को लेकर जो भी कर्मचारी ठीक से काम नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कर्मचारियों पर निगरानी भी कराई जा रही है।

 

इस तरह परिवहन विभाग ग्वालियर, डबरा और दतिया में शिकायतों के आधार पर कर्मचारियों की निगरानी और कार्रवाई के जरिए अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की तैयारी कर रहा है।

प्रतिक्रियाएँ
Sonu rai

Sonu rai

1 हफ्ते पहले

Is niti se desh ka bhala hoga ya nahi — debate honi chahiye.

Arjun Singh

Arjun Singh

1 हफ्ते पहले

Har Hindustani ko yeh padhna aur samajhna chahiye.

Nidhi kumari

Nidhi kumari

1 हफ्ते पहले

Hamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.

Myra Dubey

Myra Dubey

1 हफ्ते पहले

Hamara desh sahi direction mein ja raha hai, umeed hai.

Rohan Desai

Rohan Desai

1 हफ्ते पहले

Jai Hind! Desh pahle, baaki sab baad mein.

Priya Iyer

Priya Iyer

1 हफ्ते पहले

Is niti se desh ka bhala hoga ya nahi — debate honi chahiye.

Vivaan Gupta

Vivaan Gupta

1 हफ्ते पहले

Bharat Mata ki Jai! Yeh khabar garv dilati hai.

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...