Delhi Crime, Jasola Murder Case: दिल्ली में पानी की मोटर बंद करने पर भाई की हत्या

दिल्ली में पानी की मोटर बंद करने पर भाई की हत्या
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

नई दिल्ली। दिल्ली के जसोला इलाके में संपत्ति विवाद के चलते दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में छोटे भाई संजय की मौत हो गई। आरोप है कि बड़े भाई ओमप्रकाश ने लाठी से उसके सिर पर हमला किया। पुलिस ने ओमप्रकाश और उसकी पत्नी चंदा को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े में दोनों भाइयों की मां यमुना भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।


पांच बीघा जमीन को लेकर था विवाद
पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई एक ही मकान में अलग-अलग मंजिलों पर अपने परिवार के साथ रहते थे। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पांच बीघा जमीन को लेकर उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस वजह से अक्सर कहासुनी होती थी।


 पानी की मोटर बंद करने पर शुरू हुआ झगड़ा
घटना वाले दिन सुबह ओमप्रकाश की पत्नी चंदा पानी भरने के लिए मोटर चला रही थी। इसी दौरान नीचे रहने वाले संजय ने मोटर बंद कर दी। इस बात पर चंदा और संजय के बीच बहस हो गई।

आरोप है कि संजय ने चंदा के बाल खींचे और मारपीट की। इसके बाद चंदा लाठी लेकर आई और अपने पति ओमप्रकाश को भी बुला लिया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।


 सिर पर लाठी लगने से संजय की मौत
मारपीट के दौरान संजय के सिर पर लाठी लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। झगड़े में मां यमुना को भी गंभीर चोटें आईं।


हत्या का केस दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश के खिलाफ पहले भी सरिता विहार थाने में मारपीट और रास्ता रोकने से जुड़ा मामला दर्ज था।

अब संजय की मौत के मामले में ओमप्रकाश और उसकी पत्नी चंदा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों की भूमिका की जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback