Vivo Buds Clip Launch: Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे का बैटरी बैकअप

Vihaan Patel
0 सेकंड पहलेZindagi mein aise log hi role model hote hain.
नई दिल्ली। Vivo ने अपने पहले क्लिप-स्टाइल ईयरबड्स Buds Clip को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ओपन-ईयर डिजाइन वाले इन ईयरबड्स में 12mm डुअल मैग्नेटिक मूविंग कॉइल यूनिट दिया गया है। ये Hi-Res Audio वायरलेस और LDAC सपोर्ट के साथ आते हैं।
कीमत और कलर ऑप्शन
Vivo Buds Clip को यूरोप में 179 यूरो (करीब 19,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इन्हें Aurora Purple और Stardust Black कलर में पेश किया गया है।
खास फीचर्स और कनेक्टिविटी
इन ईयरबड्स में DeepX 5.0 स्टीरियो साउंड, स्पेशियल ऑडियो और कस्टम EQ सेटिंग मिलती है। कॉलिंग के लिए बोन-कंडक्शन आधारित AI नॉइस रिडक्शन दिया गया है। इसमें रियल टाइम ट्रांसलेशन और तीन डिवाइस से कनेक्टिविटी का फीचर भी मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और 70ms लेटेंसी सपोर्ट दिया गया है। इनमें Vivo के BlueOS इकोसिस्टम और फाइंड माय ईयरबड्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
42 घंटे तक चलेगी बैटरी
कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे और चार्जिंग केस के साथ कुल 42 घंटे तक चलते हैं। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में तीन घंटे का प्लेबैक मिलता है।
हर ईयरबड का वजन 5.2 ग्राम है। इनमें फ्लेक्सिबल टाइटेनियम अलॉय ब्रिज और IP55 रेटिंग दी गई है। चार्जिंग केस में USB Type-C पोर्ट मिलता है।








