Student Harassment Case: जमुई में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, जबरन मांग में भरा सिंदूर

जमुई में छात्रा से छेड़खानी का आरोप, जबरन मांग में भरा सिंदूर
प्रतिक्रियाएँ
Arjun Singh

Arjun Singh

0 सेकंड पहले

Society ke liye yeh bahut badi chinta ka vishay hai.

Neha Tripathi

Neha Tripathi

0 सेकंड पहले

Kanoon ko apna kaam karna chahiye bina der ke.

Tanya Bajaj

Tanya Bajaj

0 सेकंड पहले

Kanoon ko apna kaam karna chahiye bina der ke.

Neel Saxena

Neel Saxena

0 सेकंड पहले

Poori detail share karein, hum aur jaanna chahte hain.

Comments • Reactions • Feedback

 

जमुई में छात्रा ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के मंगताडीह गांव की 19 वर्षीय युवती ने गांव के बिट्टू सिन्हा पर छेड़खानी करने और जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 

कोचिंग जाते समय रास्ते में रोकने का आरोप
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे युवती घर से कोचिंग क्लास के लिए निकली थी। काली मंदिर बायपास सड़क के पास बिट्टू सिन्हा खड़ा था। युवती का आरोप है कि वहां से गुजरते समय युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ गलत हरकत की।

 

विरोध करने पर जबरन सिंदूर डालने का आरोप
युवती के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने उसके माथे पर सिंदूर डाल दिया और उसे अपने घर ले जाने के लिए खींचने लगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान बिट्टू की मां वहां पहुंचीं और उन्होंने युवक का साथ दिया।

 

भागने के दौरान कुएं में गिरी युवती
युवती ने बताया कि वह किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर शोर मचाते हुए वहां से भागने लगी। इसी दौरान कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में गिर गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला।

 

 

एक साल से परेशान करने का भी आरोप
युवती ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि बिट्टू सिन्हा पिछले करीब एक साल से उसे परेशान कर रहा था। वह कथित तौर पर अश्लील हरकतें करता था और कॉलेज जाकर भी उसे परेशान करता था।

 

पहले माफी मांगने की बात आई सामने
शिकायत के अनुसार, युवती के स्वजनों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के परिवार से बात की थी। इस दौरान आरोपी और उसके स्वजनों ने माफी मांगते हुए दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही थी।

 

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में शुक्रवार को अदालत में युवती का बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

 

आरोपी के स्वजनों ने आरोपों को बताया निराधार
दूसरी ओर, आरोपी युवक के स्वजनों ने युवती की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

प्रतिक्रियाएँ
Arjun Singh

Arjun Singh

0 सेकंड पहले

Society ke liye yeh bahut badi chinta ka vishay hai.

Neha Tripathi

Neha Tripathi

0 सेकंड पहले

Kanoon ko apna kaam karna chahiye bina der ke.

Tanya Bajaj

Tanya Bajaj

0 सेकंड पहले

Kanoon ko apna kaam karna chahiye bina der ke.

Neel Saxena

Neel Saxena

0 सेकंड पहले

Poori detail share karein, hum aur jaanna chahte hain.

Comments • Reactions • Feedback