Couple Dies in House Fire: बलौदाबाजार में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

Nisha Shah
0 सेकंड पहलेKanoon ko apna kaam karna chahiye bina der ke.
Saanvi Pandey
0 सेकंड पहलेPoori detail share karein, hum aur jaanna chahte hain.
Sneha Menon
0 सेकंड पहलेAise logon ko chhoda bilkul nahi jaana chahiye.
Riya Jain
36 मिनट पहलेPoori detail share karein, hum aur jaanna chahte hain.
Riya Jain
51 मिनट पहलेGawahon ki suraksha bhi utni hi zaroori hai.
Anjali Patil
2 घंटे पहलेKanoon ko apna kaam karna chahiye bina der ke.
Priya Iyer
3 घंटे पहलेAise logon ko chhoda bilkul nahi jaana chahiye.
जिले के नेहरू चौक इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक कारोबारी के घर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस घटना में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
कारोबारी दंपती की गई जान
मृतकों की पहचान कारोबारी राजकुमार गुप्ता (47 वर्ष) और उनकी पत्नी वर्षा गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान परिवार के सदस्य करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद सभी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पति-पत्नी की मौत की जानकारी सामने आई। वहीं, उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
रेस्क्यू में जुटी पुलिस और नगर पालिका की टीम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। शुरुआती जानकारी में घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने और करंट फैलने की बात सामने आई है। घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।








