FASTag यूजर्स को बड़ी राहत: टोल पर सफर होगा आसान

टोल पर सफर होगा आसान

Comments

No comments yet. Be the first!

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने आम वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए FASTag से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है। 1 फरवरी 2026 से कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए नए FASTag जारी करते समय Know Your Vehicle (KYV) प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
इस फैसले से लाखों वाहन मालिकों को टोल प्लाजा पर होने वाली अनावश्यक परेशानियों और कागजी झंझट से छुटकारा मिलेगा।

क्या है नया बदलाव?
अब तक FASTag जारी होने के बाद भी वाहन मालिकों को बार-बार RC अपलोड करने, वाहन की फोटो भेजने और वेरिफिकेशन कॉल्स का सामना करना पड़ता था। कई मामलों में सही दस्तावेज होने के बावजूद टैग सस्पेंड या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता था।
1 फरवरी 2026 से:
FASTag एक्टिवेशन के बाद कोई KYV वेरिफिकेशन नहीं होगा,
सारी जांच टैग जारी होने से पहले ही पूरी कर ली जाएगी,
एक बार टैग मिलने के बाद दोबारा डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं,

बैंकों की बढ़ेगी जिम्मेदारी
नए नियमों के तहत अब बैंक सीधे VAHAN डेटाबेस से वाहन की जानकारी वेरिफाई करेंगे।
RC दिखाने की जरूरत सामान्य मामलों में नहीं होगी,
केवल विशेष या संदेहास्पद मामलों में क्रॉस-वेरिफिकेशन किया जा सकता है,
टैग जारी करने से पहले सारी जिम्मेदारी बैंकों की होगी,

सिर्फ गड़बड़ी पर होगी जांच
अब KYV या वेरिफिकेशन सिर्फ उन्हीं मामलों में किया जाएगा जहां:
FASTag गलत वाहन पर लगा पाया जाए,
टैग ढीला या गलत तरीके से चिपका हो,
फर्जीवाड़े या गलत इस्तेमाल की आशंका हो,

पुराने FASTag यूजर्स पर क्या असर होगा?
अगर आपका FASTag पहले से सही तरीके से काम कर रहा है, तो आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। जब तक कोई गड़बड़ी सामने नहीं आती, तब तक आपसे कोई अतिरिक्त वेरिफिकेशन नहीं मांगा जाएगा।

कार मालिकों को क्या मिलेगा फायदा?
समय की बचत, FASTag तुरंत एक्टिव,
बार-बार डॉक्यूमेंट अपलोड से छुटकारा,
वेरिफिकेशन पेंडिंग के कारण टैग ब्लॉक होने का डर खत्म,
टोल प्लाजा पर कम रुकावट, स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरिएंस,

किन वाहनों पर लागू नहीं होगा नियम?
यह छूट सिर्फ निजी वाहनों (कार, जीप, वैन) के लिए है।
बस, ट्रक और अन्य कमर्शियल वाहनों पर पुराने नियम लागू रहेंगे,
FASTag की अनिवार्यता सभी वाहनों के लिए बनी रहेगी,
बिना FASTag या बैलेंस के वाहन को दोगुना टोल देना होगा,

क्यों लिया गया यह फैसला?
NHAI को लंबे समय से KYV प्रक्रिया को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। डिजिटल सिस्टम मजबूत होने के बावजूद KYV तकनीकी समस्याओं और देरी का कारण बन रहा था। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए यह बड़ा बदलाव किया गया है।

NHAI का मानना है कि इस फैसले से निजी वाहन चालकों का हाईवे पर सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तनाव-मुक्त होगा।

खबरे और भी है...