देशभर में मौसम का कहर: दिल्ली-UP में तेज हवाओं संग बरसात का अलर्ट

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 से 26 जनवरी के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम पूरी तरह एक्टिव रहने वाला है। एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम करवट लेता नजर आएगा।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी
23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 23 और 27 जनवरी को बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
गुलमर्ग, कुपवाड़ा, बारामूला और शोपियां जैसे क्षेत्रों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाएं और कोहरा
दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 23 जनवरी की सुबह घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
अधिकतम तापमान: 17–19°C,
न्यूनतम तापमान: 5–12°C,
मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली कड़कने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में मावठा गिरने के आसार
एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान के बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
27-28 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम और ज्यादा सक्रिय होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में बदला मौसम
पूर्वी यूपी: 23-24 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश,
पश्चिमी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़: गरज-चमक और ओलावृष्टि के आसार,
पंजाब: 23 जनवरी को हल्की बारिश संभव,
पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड जारी है। होशियारपुर (3.3°C) और अमृतसर (3.4°C) सबसे ठंडे स्थान रहे।
झारखंड और बिहार का मौसम हाल
झारखंड में फिलहाल ठंड बरकरार है। अगले दो दिनों में रात के तापमान में 2 डिग्री गिरावट, 26 जनवरी को सुबह कोहरा, दिन में मौसम साफ, बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं, जिससे लोगों को राहत मिली है।
दक्षिण भारत और तटीय राज्यों में भी अलर्ट
गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 23 से 26 जनवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
मछुआरों को 23 से 27 जनवरी तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह
पहाड़ी इलाकों में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लें,
तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से बचें,
कोहरे के कारण वाहन चलाते समय सावधानी बरतें|





