डिजिटल इंडिया की नई पहचान: घर बैठे मोबाइल नंबर बदलना होगा आसान
Comments
No comments yet. Be the first!
आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी है कि New Aadhaar App का फुल वर्जन आज लॉन्च किया जाएगा। UIDAI ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (@UIDAI) के जरिए साझा की है।
नए आधार ऐप के फुल वर्जन के आने से लाखों यूजर्स को अब आधार सेवाओं के लिए आधार सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
घर बैठे बदल सकेंगे आधार से लिंक मोबाइल नंबर
अब तक आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था, जहां भारी भीड़ और लंबा इंतजार आम बात थी। New Aadhaar App के फुल वर्जन से यूजर्स अब घर बैठे ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे।
UIDAI के अनुसार, ऐप में लॉगिन कर “Update Aadhaar Details” सेक्शन से मोबाइल नंबर और पता दोनों अपडेट किए जा सकेंगे। सत्यापन के बाद मामूली शुल्क देकर बदलाव पूरा किया जा सकेगा।
पता, नाम और ई-मेल अपडेट की भी मिलेगी सुविधा
नए आधार ऐप में केवल मोबाइल नंबर ही नहीं, बल्कि पता (Address Update), नाम, ई-मेल आईडी, जैसी जानकारियों को अपडेट करने की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है, जिससे आधार से जुड़ी कई समस्याएं एक ही प्लेटफॉर्म पर हल हो जाएंगी।
अब नहीं घूमनी पड़ेगी आधार की फोटोकॉपी
नए आधार ऐप के आने के बाद होटल चेक-इन, ऑफिस वेरिफिकेशन, सिम कार्ड या अन्य जगहों पर आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत लगभग खत्म हो जाएगी। यूजर्स ऐप में मौजूद Detail Hide फीचर के जरिए नाम, उम्र या अन्य जरूरी जानकारी ही शेयर कर सकेंगे। पूरा आधार नंबर, पता या जन्मतिथि छुपाई जा सकेगी।
ऑफलाइन Aadhaar Verification की सुविधा
डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने ऐप में Offline Aadhaar Verification का फीचर जोड़ा है।
इसके तहत दो तरीके उपलब्ध होंगे:
Share ID फीचर – पासवर्ड से सुरक्षित आधार फाइल बनाकर सीमित जानकारी शेयर,
QR Code Verification – बिना दस्तावेज या इंटरनेट के तुरंत वेरिफिकेशन,
इससे आधार डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा काफी हद तक कम होगा।
एक ऐप में पूरे परिवार का आधार
New Aadhaar App में एक ही मोबाइल डिवाइस पर 5 तक आधार प्रोफाइल जोड़े जा सकेंगे। यह फीचर बच्चों और परिवार के सदस्यों के आधार को मैनेज करने में बेहद उपयोगी साबित होगा।
मोबाइल फोन बनेगा आपकी डिजिटल पहचान
UIDAI का दावा है कि नए आधार ऐप के जरिए: मोबाइल फोन ही आपकी पहचान बनेगा, फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत काफी हद तक खत्म होगी, QR कोड आधारित पहचान ज्यादा सुरक्षित होगी, इससे डिजिटल इंडिया को और मजबूती मिलेगी।
New Aadhaar App कैसे करें इंस्टॉल?
Google Play Store या Apple App Store से Aadhaar App डाउनलोड करें
आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें,
OTP वेरिफिकेशन पूरा करें,
होम स्क्रीन पर उपलब्ध सेवाओं का उपयोग करें|






